Bihar bord parisha Result 2025 ; 12th Toppers List. हर जगह लड़कियों का राज;कला, विज्ञान और वाणिज्य प्रिया जायसवाल बनीं बिहार की टॉपर |

BSEB 12th Girls Topper List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, और इस साल फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है। टॉपर लिस्ट में उनका दबदबा साफ नजर आया, जिससे एक बार फिर साबित हो गया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। इस साल प्रिया जायसवाल ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है

BSEB 12th Girls Topper List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं, और एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मार ली है। टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा, जिससे यह साबित हो गया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। इस साल प्रिया जायसवाल ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल बनीं टॉपर

बिहार बोर्ड के अनुसार, साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान और पटना के रवि कुमार ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता और साकिब साह ने किया टॉप

कला संकाय में अंकिता कुमार और साकिब साह ने संयुक्त रूप से 473 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा 471 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हुए, जिन्हें 470 अंक मिले हैं।टॉपर्स को बिहार सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि और अन्य लाभ दिए जाएंगे,

 इंटर में टॉप किया तो मिलेगी दो लाख रुपये की राशि, बिहार बोर्ड टॉपर्स को देगा पुरस्कार

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025: महिला टॉपर्स सूची

कला संकाय

रैंकनामशहरअंकप्रतिशत
1अंकिता कुमारीवैशाली47394.6%
2अनुष्का कुमारीमुजफ्फरपुर47194.2%
2रुकैया फातमाबेगूसराय47194.2%
3आरती कुमारीसारण47094%
3सानिया कुमारीसोनपुर47094%
4अंशू रानीपटना46993.8%
5संजना कुमारीमुजफ्फरपुर46893.6%
5तनु कुमारीपूर्वी चंपारण46893.6%
5अर्चना मिश्रागया46893.6%

वाणिज्य संकाय  

रैंक शहरअंकप्रतिशत
1रौशनी कुमारीवैशाली47595%
2अंतरा खुशीऔरंगाबाद47394.6%
3सृष्टि कुमारीमधुबनी47194.2%
4निधि शर्माअररिया47094%
4अदिति सोनकररोहतास47094%
5अंशू कुमारीभोजपुर46993.8%

विज्ञान संकाय

रैंकनामशहरअंकप्रतिशत
1प्रिया जायसवालपश्चिम चंपारण48496.8%
2अनुप्रियाजमुई47795.4%
3वर्षा रानीभटोतर, बी. कोठी47695.2%

इतने लाख स्टूडेंट्स हुए सफल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटर परीक्षा 2025 में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी विज्ञान संकाय से शामिल हुए। इस साल विज्ञान संकाय में 6,33,896 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,68,330 सफल हुए। कला संकाय में 6,11,365 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,05,884 ने सफलता हासिल की। वहीं, वाणिज्य संकाय में 34,821 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 32,999 छात्र पास हुए। कुल मिलाकर इस बार तीनों संकायों में 11,07,213 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे राज्य में एक बार फिर बेहतर परिणाम देखने को मिला।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *