हिमाचल मौसम: हिमाचल के कई हिस्सों में पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी संभव, जानें मौसम पूर्वानुमान।

प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दाैरान निचले पहाड़ी-मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दाैरान निचले पहाड़ी-मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। आज राज्य के उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं बुधवार को रोहतांग सहित कुल्लू व किन्नाैर की चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  31 जनवरी, 1, 3,4 व 5 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आएगा। 2 फरवरी को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं

अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर 6.2, भुंतर 5.1, कल्पा 1.0, धर्मशाला 5.2, ऊना 5.8, नाहन 7.3, पालमपुर 5.5, मनाली 5.1, कांगड़ा 8.2, मंडी 7.0, बिलासपुर 7.8, चंबा 6.3, डलहाैजी 4.7, जुब्बड़हट्टी 6.6, कुकुमसेरी -0.8, भरमाैर 3.9, धाैलाकुआं 6.6, बरठीं 6.8, कसाैली 7.3, सराहन 8.1 व ताबो में  -5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *